धर्म-अध्यात्म
मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवास। दीपावली के पावन अवसर पर जब पूरा देश रोशनी और खुशियों में डूबा था, उसी समय शहर के पर्यावरण प्रेमी बुद्धसेन पटेल ने एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने माता टेकरी स्थित तुलजा भवानी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुजारी मुकेश पुजारी, मनोहर शर्मा, सनी पुजारी, प्रशांत पुजारी, रितेश गोयल, सुरेश पुजारी, जयेंद्र पटेल, सुमन पटेल, बाबूलाल पटेल एवं अनिल जायसवाल उपस्थित रहे।
बुद्धसेन पटेल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे एक पेड़ मातारानी के नाम अवश्य लगाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा वातावरण बन सके। दीपावली जैसे पावन पर्व पर किया गया यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।




