इंदौर

मालवा निमाड़ में स्मार्ट मीटर स्थापना का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख

Share

 

– उपभोक्ताओं को दिला रहे टीओडी और पावर फैक्टर छूट

इंदौर। डिजिटल इंडिया एवं उपभोक्ता हितैषी भावना के साथ मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य सतत किया जा रहा है। ताजा स्थिति में मालवा निमाड़ में सोलह लाख स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। ये स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ताओं को दिन में यानि सौर ऊर्जा अवधि में पर्यावरण हित को लेकर बिजली खपत करने पर टीओडी छूट दिला रहे हैं, वहीं गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को पावर फैक्टर छूट भी नियमित रूप से बिजली बिल में प्रदान की जा रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहीं ट्रांसफार्मर एवं फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने, लाइन लॉस घटाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सबसे ज्यादा इंदौर शहर में पौने सात लाख स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। वहीं उज्जैन जिले में 1.45 लाख, रतलाम जिले में 1.25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अन्य जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य 25 हजार से 88 हजार स्थानों पर हो चुका है। कंपनी क्षेत्र के महू, खऱगोन, नागदा, झाबुआ, थांदला नगरीय क्षेत्र पूर्ण स्मार्ट मीटरीकृत घोषित हो चुके है।

Back to top button