नगर निगम

खंडवा से मुख्यमंत्री ने किया मीठा तालाब व राजानल तालाब उन्नयन कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण

Share

 

देवास निगम कार्यालय में सीधा प्रसारण देखा, महापौर ने कहा- जलस्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता

देवास। प्रदेशभर में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खण्डवा से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न जलसंरचनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान देवास नगर निगम द्वारा उन्नयन किए गए मीठा तालाब और नया राजानल तालाब को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण नगर निगम कार्यालय के बैठक कक्ष में किया गया।

Raising saindhav
नगर निगम देवास ने शासन के निर्देशानुसार जलगंगा अभियान के तहत शहर के दो प्रमुख जलस्रोतों का कायाकल्प किया है। मीठा तालाब पर पाल की पिचिंग कर उसे सुदृढ़ बनाया गया है, जिससे पानी की स्थायीत्व क्षमता बढ़ेगी और भूजल स्तर में सुधार आएगा। वहीं नया राजानल तालाब पर तारबंदी (फेंसिंग) की गई है और प्रकाश व्यवस्था कर तालाब को सुरक्षित व आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा, कि नगर निगम देवास ने जलगंगा अभियान के अंतर्गत जो प्रयास किए हैं, वे सराहनीय हैं। मीठा तालाब और नया राजानल तालाब न केवल शहर की जल जरूरतों को पूरा करने में सहायक हैं, बल्कि इनका पर्यावरणीय महत्व भी अत्यधिक है। इन संरचनाओं को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। निगम ने तालाबों के विकास में जो गुणवत्ता और संकल्प दिखाया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर साबित होगा।

Raising sendhav

विधायक व महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा, कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इस दिशा में देवास नगर निगम ने जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को भी जलस्रोतों की रक्षा में भागीदार बनना चाहिए।

कार्यक्रम में निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, जीवन रावत, विकास शर्मा, विशाल जगताप सहित बड़ी संख्या में निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा खण्डवा से प्रसारित वर्चुअल कार्यक्रम को बड़ी रुचि से देखा।

Back to top button