• Thu. Aug 14th, 2025

    भाजपा जिला अध्यक्ष का जन्मदिवस पर आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” से लगाए

    ByNews Desk

    Jun 30, 2025
    Raising sendhav
    Share

    देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव का 1 जुलाई को जन्मदिवस है। सैंधव ने प्रकृति की सुरक्षा हेतु एक पेड़ मां के नाम से लगाने का आह्वान किया।

    सैंधव ने कहा कि पेड़ लगाना एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    Raising saindhav

    जन्मदिवस पर श्री सैंधव सुबह 7 बजे अपने मुखर्जी नगर स्थित गेस्ट हाउस पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी से मिलेंगे। सुबह 8 बजे माता टेकरी पर पहुंच कर मां चामुंडा देवी एवं तुलजा भवानी की पूजा-अर्चना कर शंखद्वार पर एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे शीलनाथ धुनि पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा यहां पर भी पौधारोपण करेंगे।

    इसके पश्चात सुबह 10 बजे राजकुमार ठाकुर मित्र मंडल द्वारा राजोदा की पहाड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। सुबह 11 बजे अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की स्मृति में पौधारोपण एवं उनकी आत्मा शांति हेतु वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को भोजन कराएंगे।

    Raising sendhav

    11:30 बजे भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता , पदाधिकारी, स्नेहजनों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।