नगर निगम

शहर की व्यवस्थाओं पर आयुक्त की सख्ती: वार्ड 12-13 में औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश

Share

 

देवास। शहर में स्वच्छता, जल आपूर्ति और सार्वजनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आयुक्त दलीप कुमार एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने वार्डों का औचक निरीक्षण कर लापरवाहियों पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

आयुक्त दलीप कुमार ने शहर के वार्ड 12 एवं 13 का औचक निरीक्षण कर नगर निगम की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण की शुरुआत वार्ड 12 स्थित चंद्रशेखर आज़ाद मल्टी में की गई, जहां जल सप्लाय की पानी की टंकी का निरीक्षण किया।

टंकी की स्थिति देखकर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इसके पश्चात आयुक्त ने वार्ड 13 का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मेंढकी क्षेत्र में कचरा पॉइंट पाए जाने पर उन्होंने तत्काल कचरा उठवाने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में कहीं भी कचरा पॉइंट न बनने पाए, इसके लिए वार्ड दरोगा को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने मयूर पार्क एवं मेंढकी स्थित शमशान घाट का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शमशान घाट में साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया को दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त रखें, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Amaltas hospital dewas

Back to top button