खेत-खलियान
गेहूं-चने की बोवनी के लिए किसान खेतों को कर रहे तैयार

सिरोल्या (अमर चौधरी)। क्षेत्र में खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। अब क्षेत्र के किसान रबी सीजन की बोवनी की तैयारियों में जुट गए हैं।
किसान खेत साफ कर तैयार कर रहे हैं। कई किसान बाजार से गेहूं, चने, लहसुन, प्याज के बीज खरीद रहे हैं तो कुछ किसान घर में रखे बीज को साफ कर रहे हैं।
भू-जल की कमी के चलते इस क्षेत्र में अधिक किसान गेहूं बोते हैं। मालव शक्ति, तेजस, लोकवन, पोषण किस्म के गेहूं लगाए जाते हैं। साथ ही कुछ किसान चने, लहसुन एवं प्याज की फसल लगाने की तैयारी में है। किसान रामेश्वर चौधरी एवं गोविंद मंडलोई ने बताया कि अच्छी बारिश होने से जल स्रोत लबालब है। फिलहाल अच्छे से खेतों में खरपतवार को नष्ट कर रहे हैं। किसान मुकेश बंदावाले का कहना है कि जलजमाव के चलते कई जगहों पर सोयाबीन फसल कम निकली है।




