स्पोर्टस

पीएमश्री शाला की छात्राओं का संभाग स्तरीय रोप स्किपिंग में चयन

Share

हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या की छात्राओं ने कोच हर्षा जोशी के मार्गदर्शन में रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रिया संतोष गोंदिया, रूषिका विक्रम गुर्जर, देविका अर्जुनसिंह, तमन्ना लाखनसिंह रलोती का चयन हुआ। शिक्षक मुफीद एहमद मंसूरी ने बताया कि छात्राएं खाचरोद जिला उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी। छात्राओं के चयन पर प्राचार्य एनपी सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी व हर्ष व्यक्त किया।

Back to top button