खेत-खलियान

नगोरा में विकास कार्यों की सौगात

Share

– बाल वाटिका का लोकार्पण, धर्मशाला व सीसी रोड का हुआ भूमि पूजन

शिप्रा (राजेश बराना)। ग्राम पंचायत कुमारिया के अंतर्गत ग्राम नगोरा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए बाल वाटिका का लोकार्पण तथा धर्मशाला एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुलाल अटारिया, क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, सरपंच प्रभुलाल पटेल, जनपद पंचायत सदस्य रोहित पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद पटेल ने किया, जबकि भाजपा नेता मुरारी लाल पटेल ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button