प्रशासनिक
जिला अस्पताल देवास के नेत्र सहायक से ए स्कैन मशीन राशि की हुई वसूली
देवास। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय देवास ने बताया कि नेत्र सहायक राजीव तिवारी को कार्यालय द्वारा शासकीय कार्य के लिए ए स्कैन मशीन दी गई थी, जिसे श्री तिवारी ने गुम कर दी थी। इस मामले में श्री तिवारी से मशीन की राशि 2 लाख 29 हजार 600 रुपये की वसूली की गई है।




