धर्म-अध्यात्म
टोंकखुर्द में सात दिवसीय परचरी महापुराण 30 मार्च से

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। ग्राम रन्धनखेड़ी में श्री श्री 108 संत सिंगाजी महाराज के सात दिवसीय परचरी महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें निमाड़ के पं. वासुदेव महाराज अपने मुखारविंद से ज्ञान गंगा बहाएंगे।
आयोजन की शुरुआत 30 मार्च को कलश यात्रा एवं निशान यात्रा के साथ होगी, जो सुबह 8 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा और शाम 6 बजे से हवन एवं संध्या आरती का आयोजन होगा।
साथ ही, प्रतिदिन रात में भजन मंडली द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति और संत सिंगाजी महाराज की कृपा प्राप्त होगी।
रन्धनखेडी पहुंचने का मार्ग ग्राम चिड़ावद से 4 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह जानकारी महंत रणछोड़ लाल पटेल द्वारा दी गई।




