उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में अमलतास ग्रुप के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया ने दान की रजत परत

Share

उज्जैन। इंदौर से आए सुरेश भदौरिया, अमलतास इंडेक्स ग्रुप द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम में स्थापित नंदीजी के स्टैंड पर चांदी की परत लगवाई गई। इसे भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया। दानदाता द्वारा बताए अनुसार कुल वजन 11 किलो 650 ग्राम है व राशि 9 लाख 66 हजार 950 रुपए है।

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीपकुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाए दान के माध्यम से ही संचालित होती है। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। समय-समय पर अमलतास द्वारा चिकित्सा सेवा भी महाकाल मंदिर में दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button