विधुर नगर में 1 हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज 25 अप्रैल को विधुर नगर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई।
https://newsoneclick.com/?p=45217👈भीषण आग: नेवरी फाटा में 4 झोपड़ियां जलकर खाक, लाखों की नगदी भी जली
कार्यवाही के दौरान संजय मिश्रा के निवास पर दबिश दी गई। जहां से अवैध रूप से संग्रहित भांग बुरादा बरामद किया गया। मौके से कुल 1 हजार 182 किलोग्राम भांग बुरादा जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 36 हजार 400 रुपए है।
उक्त प्रकरण में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाह एवं कमलेश सोलंकी (उड़न दस्ता प्रभारी) के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में आरक्षक मुकेश रावत एवं श्री अजय का विशेष योगदान रहा।




