इंदौर

बायपास पर जाम से जल्द राहत! मंत्री सिलावट ने NHAI अधिकारियों को दिए निर्देश,

Share

 

फ्लायओवर-अंडरपास जल्द शुरू होंगे, निर्माणाधीन फ्लायओवर और अंडरपास के कार्यों की समीक्षा की

बायपास फ्लायओवर और अंडरपास की सौगात अतिशीघ्र – मंत्री श्री सिलावट

सर्विस रोड निर्माण और स्ट्रीट लाइट का कार्य शीघ्र करवाने के दिए निर्देश

इंदौर। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को अपने निज निवास कार्यालय पर एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया, एमआर-10 और रालामंडल फ्लायओवर और अंडरपास के विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने साफ कहा कि बायपास पर लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के लिए सर्विस रोड और स्ट्रीट लाइट का काम जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

मंत्री श्री सिलावट ने समीक्षा के दौरान बताया कि अर्जुन बरोदा पर 1 किलोमीटर 6 लेन सड़क 60 मीटर के अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है और लाईट, रोड मार्किंग इत्यादि का कार्य अतिशीघ्र समाप्त कर इसे टेस्टिंग के लिए चालू कर दिया जाएगा।

इसी प्रकार झलारिया और एमआर-10 पर निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है जिसका कार्य बारिश के पूर्व समाप्त कर आम जनता के लिए चालू कर दिया जायेगा। यह सभी फ्लायओवर और अंडरपास का निर्माण अतिशीघ्र होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी के नेतृत्व में  केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरीजी के द्वारा लोकार्पण कराया जायेगा।

https://newsoneclick.com/?p=45088 👈 द्वारका नगरी योजना से बदलेगा शहरों का स्वरूप, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मंत्री श्री सिलावट ने बायपास पर लम्बा जाम लगने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्विस रोड और स्ट्रीट लाईट बंद से होने ग्रामीण और शहरी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका निराकरण जल्दी करें और सर्विस रोड आदि का निर्माण भी अतिशीघ्र करें।

इस अवसर पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई मौजूद रहे।

Back to top button