राजनीति

प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में प्रथम भोजक क्षिप्रा जिला संयोजक नवनियुक्त

Share

देवास। देवास जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन, प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन, प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रभारी पियूष, स्टेट चैयरमेन देवेंद्र ने प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विश्वजीत चौहान की अनुशंसा पर प्रथम भोजक (शिप्रा) एवं सचिन देवास को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया देवास जिला संयोजक नियुक्त किया।

दोनों की नियुक्ति पर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, तंवरसिंह चौहान, भगवानसिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, सुधीर शर्मा सहित प्रेम नारायण पटेल, मुकेश पटेल की उपस्थिति में दोनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामना दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। हमें 2028 की लड़ाई सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि डिजिटल मोर्चे पर भी पूरी ताकत से लड़नी है।

Back to top button