नगर निगम

महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने निराकरण के लिये भेजा

Share

देवास। नागरिको की निगम संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा प्रति बुधवार को महापौर जनसुनवाई प्रारंभ की गई है।

जिसके अन्तर्गत बुधवार को महापौर के धार्मिक प्रवास पर होने के कारण निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा निगम बैठक हाल में महापौर जनसुवाई की गई। जिसमे नागरिकों द्वारा अपनी निगम संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये गये।

उपायुक्त द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, विकास शर्मा आदि सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button