क्राइम

बैंक सुरक्षा पर पुलिस सख्त: ‘लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त; थाना प्रभारी अनीता सिंह ने दिए निर्देश

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। सिंगरौली में हुई बैंक लूट की घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अनीता सिंह एवं पुलिस स्टाफ द्वारा नगर में स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा जिला सहकारी बैंक को चेक किया गया। संबंधित बैंक मैनेजर से बैंक की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई। उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

बैंकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैंकों में निरीक्षण के दौरान बैंक मैनेजर एवं सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि वे बैंक परिसर में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही बैंक में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सभी बैंकों को इमरजेंसी अलार्म सिस्टम, फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित चेकिंग करने एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

https://newsoneclick.com/?p=44958 सिंगरौली बैंक लूट के बाद बैंक सुरक्षा पर अलर्ट मोड में देवास पुलिस 👈 ये भी पढ़े

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सूचना संकलन में लगे कर्मचारियों एवं बैंक परिसर में डायल-112 नंबर का फ्लेक्स/बैनर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सिंह द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बैंक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back to top button