आपका शहर

नर्मदापुरम के गायत्री शक्ति पीठ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

Share

 

देवास। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नर्मदापुरम स्थित गायत्री शक्ति पीठ सेठानी घाट परिसर में प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अनिल पटेल, श्वेता पटेल, आशा पटेल, संजीव पटेल, निहांस पटेल, आरबी पटेल एवं दियान पटेल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर गायत्री मंदिर के अशोक यादव ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और इससे श्रद्धालुओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Back to top button