आपका शहर

प्राउट के अंतर्गत विश्व सरकार गठन की मांग, जंतर-मंतर पर नो वॉर का प्रदर्शन

Share

 

देवास। राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्राउटिस्ट सर्व समाज (पीएसएस) के बैनर तले प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वैश्विक युद्धों को रोकने और मानवता की रक्षा हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में नो वॉर के नारों के साथ शांति और वैश्विक एकता का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ता धनलोभ, आर्थिक शोषण और आक्रामक पूंजीवाद युद्धों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे निर्दाेष लोगों की जान जा रही है और समाजों का विनाश हो रहा है। उन्होंने इसे मानवता के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया। प्रदर्शन के दौरान युद्ध-प्रेरित आर्थिक हितों का विरोध, पूंजीवादी शोषण से उत्पन्न वैश्विक संघर्षों की निंदा, आधुनिक युद्धों की अमानवीय विनाशलीला के खिलाफ विरोध के मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाई इस अवसर पर धन के लालच को रोकें, पूंजीवादी नरसंहारक युद्ध बंद करो, मानवता को बचाओ, नो वॉर, नो वॉर, के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रतिपादित प्रगतिशील उपयोगिता सिद्धांत के अंतर्गत विश्व सरकार के गठन का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र-राज्य व्यवस्था की सीमाओं को पार कर एक एकीकृत वैश्विक राजनीतिक ढांचा स्थापित करना समय की आवश्यकता है, जिससे स्थायी शांति, समृद्धि और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

प्रमुख प्रस्ताव युद्ध और संघर्ष का अंत, राष्ट्रीय सेनाओं के स्थान पर विश्व सरकार के अधीन एक विश्व मिलिशिया का गठन, केंद्रीकृत तंत्र के माध्यम से वैश्विक स्तर पर संघर्षों का समाधान। वैश्विक संसाधनों का प्रबंधन, पर्यावरणीय मानकों की वैश्विक निगरानी और नियंत्रण, पृथ्वी के संसाधनों का संतुलित एवं न्यायपूर्ण उपयोग,सतत विकास, वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र के अनुरूप विकास योजनाएं, संकीर्ण राष्ट्रीय हितों के बजाय मानवता के व्यापक हित पर जोर।
इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर शांति एवं मानवता के पक्ष में एकजुटता दिखाई।

प्राउटिस्ट सर्व समाज ने सभी शांति-प्रेमी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन से जुड़ने और युद्ध व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि इस अवसर पर सरोज रंजन पटनायक, रोहत सिंह, शिवानंद दानी, रणधीर देव (उपाध्यक्ष, पीएसएस), कालू राम (महासचिव, पीएसएस), मीतू सिंह, मनोज जैन, जापेश जैन, विनीत कुमार देव, राकेश कुमार, दिगंबर, मीरा सिंह, प्रभुनाथ सिंह यादव, दिलीप कुमार पांडा, तपेश प्रधान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button