देवास जिला सेवा भारती समिति का गठन

देवास। सेवा भारती समाज के वंचित परिवारों के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन विषयों को ध्यान में रख समाज के सहयोग से विभिन्न समाजिक सेवा के प्रकल्पों का संचालन करती है।
देवास में सेवा भारती की जिला समिति की बैठक में सेवा भारती की नवीन कार्यकारणी का गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष सतेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष स्वाति कुमार, सचिव दिनेश श्रीवास, सह-सचिव आशीष परिहार, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सम्पर्क प्रमुख राजेश चौहान, प्रचार प्रमुख विकास निगम एवं सदस्यगण के रूप में दिवाकर बोडके, मनोज जैन, शंकरलाल शर्मा, जमनालाल मालवीय, रोहित पटेल, सचिन नाहर, महेश मंडलोई, गोवर्धनसिंह ठाकुर कार्यकारणी तय हुए।
इस बैठक में संघ के विभाग संचालक अजय गुप्ता, मालवा प्रान्त सेवा भारती के अध्यक्ष रवि भाटी, कोषाध्यक्ष जय काकवानी, मालवा प्रांत सह-सेवा प्रमुख नंदकिशोर नागर सहित अन्य सेवा भारती की विभाग कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहें।




