बरदु के डॉ. अनारसिंह ठाकुर की आत्मकथा “आनंद से अनार तक” का हुआ विमोचन

देवास/टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. अनारसिंह ठाकुर के जीवन के संघर्षों और अनुभवों की अनकही दास्तां “आनंद से अनार तक” का विमोचन उनकी विवाह की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ।
समारोह की शुरुआत उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की। इस मांगलिक उत्सव में साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आत्मकथा का विमोचन देवास के साहित्यकार मनीष वैद्य, मनीष शर्मा, हिमांशु कुमावत, कृपाली राणा, समाजसेवी विमल कुमार सकला, डॉ. ठाकुर के बड़े भाई सज्जन सिंह पटेल, विक्रम सिंह पटेल बरदु, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ डामेचा, रणधीर सिंह खींची एवं कन्हैयालाल शर्मा द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने की सराहना- विमोचन के पश्चात आत्मकथा पर चर्चा करते हुए मनीष शर्मा ने डॉ. ठाकुर की लेखन शैली और पुस्तक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। साहित्यकार मनीष वैद्य ने डॉ. अनार सिंह के इस साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। हिमांशु कुमावत ने कहा, इस आत्मकथा को पढ़ने से मुझे अपना बचपन पुनः जीवंत होता महसूस हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनार सिंह ठाकुर ने स्वयं अपनी पुस्तक का एक अंश पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपने छोटे भाई सुमेर सिंह ठाकुर के बचपन की शरारतों का जो सजीव चित्रण किया, उसने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मुस्कराने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक शर्मा, साधना चौहान, अंबिका सोमानी, हुकम सिंह सयाल, रविंद्र गौर, विक्रमसिंह पटेल, देवांग नागर, माखन प्रजापत, भंवर सिंह ठाकुर, संतोष सकला, अर्चना प्रजापति, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, ईश्वरसिंह राजपूत, शशिकांत मंडलोई, राहुल जलोदिया, अखिलेश पटेल और जितेंद्र मालवीय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गीतकार सुरेन्द्र सिंह सैन्धव ने किया। डॉ. अनार सिंह ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
https://newsoneclick.com/?p=44598 टोंकखुर्द में आबकारी का बड़ा एक्शन: ढाबे से 103 पेटी अवैध शराब जब्त 👈 ये भी पढ़े




