बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर गृह गांव पहुंचने पर दीपिका का स्वागत

टोंकखुर्द। देवली गांव की दीपिका गुरावडिया ने अपनी बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी की। मंगलवार को गृह गांव देवली वापसी पर जूलूस निकाला गया।
जूलूस देवास रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुआ। दीपिका खुली जीप में सवार थी। चार पहिया वाहनों का काफिला आगे चल रहा था। डीजे पर राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गाने चल रहे थे। जूलूस का स्वागत देवास, बिलावली, सिया, मालसापुरा, नावदा फाटा, कलमा, टोंककलां में किया गया। जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था न्यू टोंककलां महिला मंडल द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पहार तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूजा वर्मा, जितेंद्र वर्मा, तनिषा वर्मा, रामलाल मालवीय, तारा वर्मा आदि ने स्वागत किया। टोंककलां चौराहे पर रवि चौधरी मित्र मंडल द्वारा दीपिका का स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जसवंतसिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र गुरावडिया, रोहितसिंह राजपूत, यशवंतसिंह राणा, महेंद्र मंडलोई, रोहित चौधरी आदि ने स्वागत किया। दीपिका ने अपनी पढ़ाई शासकीय विद्यालय से की, ग्रेजूएशन देवास से किया, शुरू से देश सेवा का लक्ष्य था इसलिए एनसीसी ज्वाइन की और देश सेवा के लिए बीएसएफ की तैयारी की। दीपिका का टोंकखुर्द पहुंचने पर विभिन्न संगठनों तथा ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। गृह गांव देवली पहुंचने पर दीपिका का ज़ोरदार स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया।




