देवास
घनश्याम तंवर जनहित में बोलने और लिखने वाली शख्सियत थी

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। जिला पंचायत वन समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा नईदुनिया के प्रतिनिधि घनश्याम तंवर जनहित में राजनेता के रूप में सशक्त आवाज उठाने वाले तथा शासन-प्रशासन को जगाने के लिए कलमकार के रूप में निर्भिकता से लिखने वाली शख्सियत रहें हैं।
उक्त विचार अभिव्यक्ति मंच के संरक्षक प्रवीण चौधरी द्वारा गीता गंगेश्वरी सदन में घनश्यामजी तंवर की 18वीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ अभिभाषक सूर्यप्रकाश गुप्ता, विजय यादव तथा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश बजाज, इंद्रनारायण पंचोली, राजेश तंवर आदि ने व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन वारिस अली ने किया तथा आभार मंच अध्यक्ष पं. राकेश नागौरी ने माना।
आयोजन में पत्रकार नूर मोहम्मद खान तथा आवेदन लेखक संजय परमार का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर तंवर परिवार की ओर से पत्रकार ठाकुर तंवर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।




