खेत-खलियान

बदला मौसम का मिजाज, किसानों की बढ़ी चिंता, सेहत पर भी पड़ रहा असर

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। तपते हुए मौसम में अचानक बदलाव की बयार बह रही है। शनिवार को दिनभर तेज धूप से वातावरण शुष्क रहा। लोग गर्म हवा व लू से बचने का जतन करते रहे। जबकि रविवार सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह 10 बजे बाद आसमान काले बादलों से ढंक गया। बिजली की गर्जना के साथ ठंडी हवा चलने लगी। किसान खेतों में प्याज संभालने में जुट गए हैं।

खबर लिखे जाने तक मौसम इसी प्रकार बना हुआ है। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से जरूर निजात मिली है। तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग की माने तो 4-5 दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा।

इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन का सीधा असर किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में रखी प्याज की फसल को बारिश और नमी से बचाने के लिए किसान युद्ध स्तर पर उसे समेटने में जुट गए हैं।

सेहत पर असर:
तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के उतार-चढ़ाव वाले मौसम में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Back to top button