खेत-खलियान

कृषक दूत ने धर्मेंद्रसिंह राजपूत को बनाया जिला संवाददाता

Share

 

देवास। कृषि विषयक समाचारों में किसानों के बीच अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले दिल्ली व भोपाल से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र कृषक दूत ने देवास जिले के ग्राम छोटी चुरलाई निवासी धर्मेंद्रसिंह राजपूत को जिला संवाददाता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र संपादक अमेंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र, परिचय-पत्र एवं अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद श्री राजपूत ने कहा कि वे कृषक दूत के माध्यम से जिले के किसानों की समस्याओं, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे। उनका उद्देश्य ग्रामीण अंचल की वास्तविक आवाज को मंच प्रदान करना है।

इस अवसर पर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा, कृषि उप संचालक गोपेश पाठक तथा के अध्यक्ष जगपाल सिंह सिकरवार सहित मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्री राजपूत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र के किसानों ने उम्मीद जताई है कि इस नियुक्ति से जिले की कृषि संबंधी समस्याएं और सकारात्मक पहलें अब और अधिक प्रभावी ढंग से सामने आ सकेंगी।

Back to top button