नगर निगम

बुधवार को जहां पानी सप्लाय नहीं हुआ, वहां गुरुवार को होगा

Share

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा में आंधी के कारण बुधवार को शाम 4:15 से लाइट बन्द हो जाने से शहर की निम्न टंकी से बुधवार शाम को पानी सप्लाई नहीं हो पाया।

बड़ी टंकी के वार्ड 29 बिहारीगंज, वार्ड 38 रघुनाथपुरा, वार्ड 39 गोया, वार्ड 40 शान्तीपुरा, वार्ड 23 चिमनाबाई स्कूल का जल वितरण गुरुवार को सुबह किया जाएगा।

गुरुवार को होने वाला जल वितरण शुक्रवार को सुबह होगा। जिसमें वार्ड 33 राधागंज, वार्ड 34 गवली मोहल्ला, वार्ड 38 भवानी
सागर, वार्ड 37 पुरानी जेल रोड, वार्ड 40 हैबतराय मार्ग, वार्ड 42 तोड़ी के क्षेत्रों में जल वितरण किया जाएगा।

शंख द्वार टंकी से गुरुवार को होने वाला जल वितरण नहीं होकर, जिसमें वार्ड 29 गीताभवन, वार्ड 30 झुग्गी झोपड़ी, वार्ड 31 अम्बेडकर नगर इन्दिरा नगर, वार्ड 28 हरिजन मोहल्ले, वार्ड 27 आनंद नगर का जल वितरण शुक्रवार को सुबह किया जाएगा।

आवास नगर गिरिराजधाम टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण कुछ क्षेत्र में शुक्रवार को किया जाएगा।

पठानकुआ टंकी से सुबह होने वाला जल वितरण शाम को किया जाएगा। वार्ड 36 बड़ा बाजार, वार्ड 37 भेरुगढ़, वार्ड 40 खारी बावड़ी, वार्ड 41 माली मोहल्ला में शाम को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button