देवास

सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने मनाया संविधान दिवस

Share

Dewas news

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मप्र जन अभियान परिषद् अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक समन्वयक मानसिंह मालवीय के निर्देशन व मार्गदर्शन में सोहन उपाध्याय के नेतृत्व में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने शासकीय हाईस्कूल पीपल्या बक्सू में भारतीय संविधान दिवस मनाया।

इस उपलक्ष्य में भारतीय संविधान विषय पर विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वही छात्र/छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

Dewas news

विद्यालय के प्राचार्य सज्जनसिंह मालवीय ने भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मेहरबानसिंह वर्मा, नीरज भावसार, सुरेश कनास, जितेंद्र दुबे, जितेंद्र सोलंकी सहित विद्यालय एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button