राजनीति

मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदार सक्रिय

Share

political news

  • मधुसूदन पटेल, जितेंद्र मंडलोई, सन्नी जैन की दावेदारी मजबूत

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष का पद बहुत ही जिम्मेदारी वाला माना जाता है। चुनाव के दौरान मंडल अध्यक्ष का दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यही कारण है कि भाजपा संगठन मंडल अध्यक्ष के लिए ऐसे कार्यकर्ता का चयन करता है, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान हो और सक्रियता से पार्टी को मजबूत बनाने में तत्पर रहे। इस बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए जो दावेदार हैं, वे सभी पार्टी के लिए वर्षों से कार्य कर रहे हैं।

पूर्व जनपद सदस्य मधुसूदन पटेल मंडल अध्यक्ष की दौड़ में मंडल में काफी चर्चित चेहरा हैं। वे लगातार सक्रियता से पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे हैं। इसी प्रकार मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई भी अध्यक्षता की दौड़ में शामिल हैं। इधर राष्ट्रीय स्वयं संघ का काफी सक्रिय चेहरा है टोंकखुर्द के सनी जैन। वे भी अध्यक्ष बनने की दौड़ में आगे हैं। टोंक नगर मंडल अध्यक्ष के लिए 30 से 40 वर्ष की मंडल अध्यक्ष की गाइडलाइन आती है तो उसमें प्रबल दावेदार हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष सन्नी जैन।

वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता है और छात्र राजनीति की शुरुआत विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की है। वे दो बार टोंकखुर्द एबीवीपी के नगर अध्यक्ष रहे हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल मंत्री भी रहे हैं। राजनीति के साथ ही समाजसेवा भी में अग्रणी हैं। जैन समाज के जिला संयोजक और वैश्य समाज के युवा तहसील अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। इस बार महा सदस्यता अभियान में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उन्होंने भाजपा के 700 सदस्य बनाकर अपनी राजनीति में सक्रियता व पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का जज्बा दिखाया। उनकी सक्रियता उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में दावेदारी को और मजबूत करती है। अब यह देखना है कि मंडल अध्यक्ष कौन बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button