देवास

ईद पर हजारों ने सज्द ए शुक्र अदा किया

Share

 

देवास। तीस रोजों का शुक्र अदा करने के लिए ईद के दिन ईदुल फितर की नमाज अदा कर बंदों ने अल्लाह के सामने झुक कर शुक्र का सजदा अदा किया।

शाही ईदगाह राधागंज में शहर काजी देवास सीनियर मौलाना इरफान अहमद अशरफी की सरपरस्ती में काजी नोमान अहमद अशरफी ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में कहा, कि इस्लाम का परचम सैयदना इमाम हुसैन अलैहिस्लाम ने इतना बुलंद कर दिया कि कयामत तक इस्लाम का परचम बुलंद ही रहेगा। उन्होंने कहा, कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को हमारे मुल्क भारत से ठंडी और खुशबूदार हवाएं आती है।

काज़ी नोमान अहमद अशरफी ने सबसे आव्हान किया कि अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी याद रखना चाहिए। ईद की नमाज के बाद देश की तरक्की और अमन कायम रहे इसके लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ की गई। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Back to top button