क्राइम

स्थायी वारंटी हीरालाल को पकड़ा

Share

बागली। पुलिस ने स्थायी वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वह वर्ष 2016 से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार बागली थाने के प्रकरण क्रमांक 395/2016 में वर्ष 2016 से फरार चल रहे हीरालाल पिता कालू उम्र 44 निवासी डेहरियासाहू हाल मुकाम शिवपुर जैन मंदिर के पास मातमोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय बागली में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपित को जेल भेजा गया। बागली थाना प्रभारी दीपक यादव के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक राजेश गरवाल एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश मईडा ने स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button