क्राइम

T-20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में हुड़दंग, एक-दूसरे पर पटाखे फोड़ने वाले 4 युवक गिरफ्तार

Share

 

देवास। भारत की T-20 विश्व कप जीत का जश्न उस समय हंगामे में बदल गया जब कुछ युवकों ने जश्न के बीच एक-दूसरे पर पटाखे फोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बीती रात सयाजी गेट के सामने भारत के T-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर आम जनता द्वारा मनाए जा रहे जश्न के बीच में असामाजिक तत्वों के द्वारा एक-दूसरे के ऊपर पटाखे फोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीः
1. आदर्श पडियार उम्र 29 साल, निवासी भेरूगढ़।
2. नितिन कुमावत उम्र 28 साल निवासी राजा रामनगर।
3. आदित्य गुप्ता उम्र 19 साल निवासी बालगढ़।
4. आयुष अहीर उम्र 23 साल निवासी शनि मंदिर देवास।

Back to top button