देवासधर्म-अध्यात्म

नवमी पर हवन-यज्ञ व पूजन के साथ हुआ भंडारा

Share

– आयोजन समितियों ने कन्याओं का किया पूजन
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। नवमी पर जगह-जगह हवन-पूजन, भंडारे, कन्या भोज के आयोजन हुए। क्षेत्र में कई स्थानों पर देवी मूर्तियों की स्थापना की गई थी।

क्षेत्र में विगत नौ दिनों से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा था। प्रतिदिन मां नवदुर्गा की आराधना की जा रही थी। आस-पास के गांव आरिया, लखवाड़ा, गुवड़ी, रामपुरा, मालीपुरा, खेड़ा, चौपाल आदि स्थानों पर घटस्थापना के साथ नौ दिन तक माता की आराधना में गरबे, जगराता, यज्ञ, हवन, कन्या भोज, भंडारा आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इसी श्रृंखला में मां कात्यायनी, मां रेणुका देवी दरबार मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन जोड़ों द्वारा किया गया। नृसिंह मोहल्ला में नृसिंह ग्रुप नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को हवन-यज्ञ अनुष्ठान के पश्चात कन्या भोजन के साथ भंडारा हुआ। अंबे माता चौक पर भी धार्मिक अनुष्ठान के साथ कन्या भोज, भंडारा आयोजित किया गया। यज्ञाचार्य एवं वाग्य योग चेतना पीठम के शिष्य पं. अंतिम उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि पर्व में नौ दिन तक माता की आराधना करने से मन को शांति मिलती है एवं हवन-यज्ञ से पर्यावरण संतुलित रहता है। यहां पर बैठे सभी यजमान जोड़े की इच्छा पूरी हो एवं क्षेत्र में शांति, सद्भाव बना रहे इसी कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालु प्रहलाद गीर गोस्वामी, शिवनारायण वर्मा, तुलसीराम विश्वकर्मा, घनश्याम पाटीदार, सूरजसिंह पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, प्रेम नारायण पटेल, बालाराम दांगी, योगेंद्र दांगी काशी राम पाटीदार, राजेंद्र उपाध्याय, श्रीराम पाटीदार, राजेश बामनिया, भोजराज पाटीदार आदि ने बताया कि नवरात्रि पर्व सब ने आपसी तालमेल के साथ हर्षोल्लास से मनाया। धार्मिक पर्व के दौरान आपस में संबंध मधुर हो जाते हैं, इसीलिए यह पर्व बुजुर्गों द्वारा वर्षों से मनाया जा रहा है। बेहरी में यह परंपरा कई वर्षों से जारी है। पर्व संपन्न होने के बाद विराजित माता प्रतिमाओं व जुवारे को विसर्जन के लिए पवित्र नदियों में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button