1300 किमी दूर तक पीछा कर चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदातें करने वाला अंतर-राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

• देवास की दो वारदातों के साथ-साथ रतलाम में घटित वारदात को भी देवास पुलिस ने किया ट्रेस
• एक आरोपी को 1300 किमी दूर उड़ीसा के गंजम जिले से, अन्य दो आरोपियों को 500 किमी दूर गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार
देवास। शहर में मंगलसूत्र और सोने की चेन लूट की दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का देवास पुलिस ने 40 दिनों की अथक मेहनत के बाद पर्दाफाश कर दिया।
“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने एक आरोपी को उड़ीसा के गंजम और दो को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने देवास के साथ रतलाम की वारदात भी कबूली है, वहीं 6.45 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। प्रेसवार्ता में एसपी पुनीत गेहलोद ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी।

आठ जनवरी को फरियादिया रुकमणी शर्मा निवासी राधागंज द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने पोते को किंडर स्कूल राधागंज से घर लेकर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। उक्त घटनाक्रम को त्वरित संज्ञान में लेकर देवास पुलिस आरोपियों की तलाश में संलग्न हुई। इसी दौरान 19 जनवरी को एक अन्य फरियादिया उषा नवरंगे मंदिर जाते समय चेन स्नैचिंग की शिकार हुई। दोनों घटनाओं पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा चेन स्नैचिंग के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

इस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) संजय शर्मा के निर्देशन में तत्कालीन थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी एवं थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस प्रीति कटारे के नेतृत्व में कुल 4 विशेष टीमों का गठन किया गया। विशेष टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के CCTV फुटेज चेक किये गए। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। लगभग 800 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को अंतर्राज्यीय स्तर पर पीछा करते हुए उड़ीसा एवं सूरत में दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चेन स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा जिला रतलाम में भी 18 जनवरी को चेन स्नैचिंग की घटना कारित की गई थी, जिस पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध पंजीबद्ध है।
जब्त सामग्री- 2 सोने की चेन कीमत लगभग 4.50 लाख, सोने का पेंडेंट कीमत लगभग 60 हजार, 2 मोटरसाइकल कीमत 90 हजार, मोबाइल फोन कीमत 45 हजार रुपए। कुल कीमत 6,45,000 रुपए का माल बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. कान्हु चरण बधई उम्र 30 साल निवासी ग्राम झिटीकाबाड़ी पोस्ट खंडरु जिला गंजम उड़ीसा हाल मुकाम शांति मोहल्ला जिला सूरत(गुजरात)।
2. धवल कुमार पारेख उम्र 42 साल निवासी म.न 302 रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सयान सूरत (गुजरात)।
3. रेखाबाई पति धवल कुमार पारेख उम्र 40 साल निवासी कृष्णा कॉम्पलेक्स सूरत (गुजरात)।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस प्रीति कटारे, थाना प्रभारी नाहर दरवाजा अमित सोलंकी, उनि गोपाल चौधरी, राहुल परमार, गौरीशंकर यादव, कृष्णा सूर्यवंशी, सउनि ईश्वरसिंह मण्डलोई, कमल सिंह ठाकुर, प्रआर अशोक जोसवाल, कुलदीप सिकरवार, धर्मेन्द्र चित्तोड़िया, हिमांशु कुशवाह, आर दीपेन्द्र शर्मा, संदीप यादव, दीपक वर्मा, महिला आरक्षक मोनिका चौहान, सपना राजपूत, ज्योति कुमावत, लाड़कुंवर राजपूत, शिवानी कुशवाह थाना बैंक नोट प्रेस एवं इंचार्ज थाना प्रभारी पलसोरा कौशिक मांझी, सउनि रमन कुमार सबारा, प्रआर प्रताप प्रधान, आर मरकंडा बेहरा थाना पलसोरा जिला गंजम (उड़ीसा), थाना ओलपद सूरत (गुजरात) से आर श्रवण भाई, अमृत जी, जय सिंह, गुलाब सिंह, भरत भाई, ओदा भाई एवं सायबर सेल देवास से प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान एवं नैना खान की सराहनीय भूमिका रही।




