आपका शहर

पोस्ट ऑफिस में नहीं मिल रहा 10 रुपए वाला पोस्टल आर्डर!

Share

देवास। हेडपोस्ट ऑफिस में 10 रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर नहीं मिलने से आमजन परेशान हैं। नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि देवास के डाक विभाग में कई दिनों से 10 रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर नहीं मिल रहा है, जिस कारण सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के शासकीय, अर्धशासकीय विभाग में जानकारी लेने वाले आवेदकों को मजबूरी में 10 रुपए के स्थान पर 20 रुपए का पोस्टल ऑर्डर लेना पड़ रहा है। जब इस संबंध में पोस्ट मास्टर से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि भोपाल से 10 रुपए के पोस्टल ऑर्डर नहीं आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों से नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनीलसिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, वीसी पाटीदार, गोलू प्रजापति, अभिजीतसिंह गौड़, जयसिंह, रवि ठाकुर, मनोहरलाल पटेल आदि ने मांग करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र 10 रुपये वाला पोस्टल ऑर्डर उपलब्ध करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button