देवास

जन्मदिन पर पौधारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

 

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शहर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जन्मदिन के अवसर पर मुकेशनाथ परिहार ने पौधारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से मुकेशनाथ परिहार ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के कारण प्रकृति का संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसर पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, पेंशनर संघ अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी, पद्म परिहार एवं अनीता परिहार उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ सहित अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभाएं।

Back to top button