खेत-खलियान

ग्राम भीमाखेड़ी में खेत में आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम भीमाखेड़ी में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अचानक एक किसान के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

किसान मनोहर पिता मांगीलाल चौधरी के खेत में गेहूं फसल में अचानक आग लगने से चार महीने की दिन-रात काफी मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो गई। आग फैलने के कारण एक बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं आग को काबू करने के लिए दवाई छिड़काव वाले पंप से पानी का स्प्रे करने लगे एवं कई ग्रामीण पेड़ की हरी झाड़ियों से आग बुझा रहे थे।

ग्रामीणों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगर समय रहते आग नहीं बुझती तो आसपास की कई बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी। इधर किसान ने शासन-प्रशासन से राहत राशि दिलवाने की मांग की है।

Back to top button