स्वास्थ्य

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

डॉ. योगेंद्रसिंह भदौरिया अध्यक्ष, डॉ. रोहित यादव बने सचिव

Share

 

इंदौर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा इंदौर यूनिट के चुनाव संपन्न कराए गए, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रो. डॉ. योगेंद्रसिंह भदौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा डॉ. रोहित यादव को सचिव नियुक्त किया गया।

डॉ. योगेंद्रसिंह भदौरिया इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। वे अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्राचार्य एवं हॉस्पिटल अधीक्षक के पद पर लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा एवं होम्योपैथिक शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है और वे विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

नई कार्यकारिणी में संगठन की केंद्रीय एनईसी सदस्य के रूप में डॉ. सीएल यादव, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. एसपी सिंह तथा डॉ. सुरेश शर्मा को भी नियुक्त किया गया है। संगठन से जुड़े चिकित्सकों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार और संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

Back to top button