शिक्षा

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के फन फेयर में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा

Share

 

ऊंचे लक्ष्य, कड़ा अनुशासन और इनोवेशन का दिया संदेश

देवास। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित न रहकर जब जीवन कौशल, संस्कार, सामाजिक चेतना और रचनात्मकता से जुड़ती है, तब वह सच्चे अर्थों में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करती है।

इसी सोच को साकार करता है इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, जो अपने नाम के अनुरूप शिक्षा में निरंतर नवाचार, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दे रहा है।

यह विचार इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक फन फेयर (आनंद मेले) में अभिभावकों ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट फ़ूड स्टाल, गेम जोन, कला प्रदर्शनी, साइंस प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजयसिंह पवार जिला महामंत्री बीजेपी देवास, विशेष अतिथि के रूप में प्यारे पठान पार्षद प्रतिनिधि, दीपेश कानूनगो पार्षद, मुस्तुफा अहमद हाथीवाले पार्षद उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत सचिव मिर्ज़ा मुशाहिद बैग, प्राचार्य सय्यद मकसूद अली, चंद्रपालसिंह सोलंकी, संजय देवल, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग आदि ने किया।

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विजयसिंह पवार ने कहा कि अपना लक्ष्य हमेशा ऊंचे रखो, और उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहो। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल जानकारी एकत्रित करना नहीं बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।
दीपेश कानूनगो ने कहा कि जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो कड़ी मेहनत के साथ अनुशासन का पालन करता है, क्योंकि अनुशासन ही सफलता की असली आधारशिला है। मुस्तुफा अहमद ने स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे डॉ. अब्बास खान, संजय देवल, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग ने भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन सय्यद सदाकत अली ने किया एवं आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना।

Back to top button