वर्तमान युग तकनीकी शिक्षा का- संजय कुमार

– कम्प्यूटर, लैपटॉप एवं सीसीटीवी कैमरे प्रदान किए
देवास। वर्तमान युग आधुनिक तकनीकी शिक्षा का है। सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर से ही कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड संजय कुमार ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सानोह कंपनी के द्वारा सीएसआर के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु दो कंप्यूटर, प्रधान अध्यापक हेतु एक लैपटॉप तथा विद्यालय परिसर हेतु पांच सीसीटीवी कैमरे प्रदान किए गए।

विद्यालय में कक्षा तीसरी से ही बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। पूर्व में भी कंपनी द्वारा कंप्यूटर लैब हेतु पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे। कंपनी के अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर एचआर विभाग हेड राकेश घाडगे, उप प्रबंधक देवेंद्र तिवारी, खुशी पांचाल, राकेश राघवन, दिलीप बीरगढे, नजमा खान अलका परमार उपस्थित थे।




