राज्य

सायबर फ्रॉड करने वालों पर मध्यप्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार

Share

 

वर्ष 2025 में 137 करोड़ से अधिक सायबर फ्रॉड की राशि को होल्ड कराने में मिली सफलता

सायबर फ्रॉड राशि को होल्ड कराने में मध्यप्रदेश देश में अब 6वें स्थान पर आया

भोपाल। वर्ष 2025 में सायबर वित्तीय फ्रॉड से संबंधित 55 हजार 659 शिकायतें प्राप्त हुई। उक्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की राशि 581 करोड़ में से 137 करोड़ से अधिक की राशि को होल्ड कराया गया।

वर्ष 2024 में सायबर वित्तीय फ्रॉड से संबंधित 58 हजार 643 शिकायतें प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की राशि में से लगभग 47 करोड़ की राशि को होल्ड कराया गया था। वर्ष 2024 में प्रदेश 22वें स्थान पर था, निरंतर प्रयासों का नतीजा है की मध्यप्रदेश राज्य देश में साइबर फाइनेंसियल फ्रॉड के विरुद्ध फ्रॉड राशि को होल्ड/फ्रिज करने में हरियाणा, त्रिपुरा, गुजरात, दिल्ली एवं राजस्थान के बाद 6वें स्थान पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश सायबर पुलिस एवं जिला पुलिस के नवाचार व महत्वपूर्ण कार्य-

Ø मध्यप्रदेश सायबर पुलिस द्वारा वर्ष- 2017 से 2025 के दौरान 26200ऑनलाइन व ऑफलाइन सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 21 करोड से अधिक नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाया।

Ø “SAFE CLICK” Cyber Awareness Campaign- 1 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में “SAFE CLICK” Cyber Awareness Campaign चलाया गया। उक्त सेफ क्लिक अभियान मप्र पुलिस द्वारा भौतिक रूप से 13 लाख से अधिक नागरिकों को एवं डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से 20 लाख से अधिक नागरिकों को सायबर सेफटी के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार से 33 लाख से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया।

Ø राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM)- I4C, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में माह अक्टूबर-2025में मध्यप्रदेश सायबर पुलिस एवं ज़िला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से 8 हजार से अधिक सायबर जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, महिलाओं, निशक्तजनों, वृद्धजनों, शासकीय/अशासकीय कर्मियों सहित लगभग 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Ø उपरोक्त अभियानों के परिणाम स्वरूप 2025 के लिए “Excellence in Capacity Building of Law Enforcement Agencies” श्रेणी में मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस को DSCI अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

2- CyberHelpline Desk 1930 का उन्नयन – बढ़ते वित्तीय फ्रॉड व अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को त्वरित लाभ पहॅंचाने के उद्देश्य से वर्ष-2021 में डायल-100/112 के साथ समन्वय से कुल 5 सदस्यों के साथ सायबर हेल्पलाइन 1930 सुविधा प्रारंभ की गई थी, जिसमें वृद्धि करते हुए उक्त कार्य के लिए सायबर मुख्यालय एवं जोनल कार्यालयों में 5 टीम (5X3=15 सदस्य) को लगाया गया। जिसके माध्यम से फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायतों व पीडित की धनराशि को रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही की जा रही है। वर्ष-2025 में 1930 (NCRP)के माध्यम से लगभग 55 हजार 659 शिकायतें दर्ज की गई। उक्त प्राप्त शिकायतों में कुल फ्रॉड राशि-581 करोड में से 137 करोड राशि होल्ड/फ्रीज कराने में सफलता पायी है।

3-SCFMC का गठन– रियल टाइम में बैंक एवं सिम प्रदाता कंपनी से समन्वय कर फ्रॉड राशि को फ्रिज/होल्ड कराने तथा पीड़ित को फ्रॉड राशि वापस दिलवाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के उद्देश्य से सायबर मुख्यालय द्वारा SCFMC का गठन कर 4 सदस्यीय टीम का टीम (24*7) को पदस्थ किया गया।

4-Cyber Fraud Mitigation Centre (I4C) नई दिल्ली में नियुक्ति- सायबर फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने के उददेश्य से I4C, भारत सरकार द्वारा संचालित CFMC में मप्र सायबर पुलिस से अधिकारी को पदस्थ कर आवश्यक समन्वय कार्यवाही कराते हुए फ्रॉड की राशि को रोका जा रहा है।

5- “District Cyber Task Force” का गठन- वर्तमान में साइबर अपराधों की प्रवृत्ति में तीव्र वृद्धि दृष्टिगत रखते हुए ऐसे मामलों की त्वरित और प्रभावी जांच के लिए जिला स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक के अधीन एक समर्पित “ज़िला सायबर टास्क फोर्स” का गठन किये जाने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को लेख किया गया। उक्त ज़िला सायबर टास्क फोर्स साइबर से संबंधित समस्त कार्य हेतु तैयार की गई है।

6- “ऑपरेशन NAYAN” -महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले सायबर अपरार्थों पर रोक लगाने हेतु सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा NAYAN का गठन कर “ऑपरेशन NAYAN” चलाया गया। जिसके दौरान पंजीबद्ध कुल- 50 अपराधों में लगभग 40 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कायवाही की गई।

7- “ऑपरेशन FAST (Forged-Activated-Sim-Termination)” -राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस बल द्वारा मध्यप्रदेश के 20 जिलों में “ऑपरेशन FAST (Forged-Activated-Sim-Termination)” के तहत 94 संदिग्ध POS (POINT OF SALE-फर्जी सिम विक्रयकर्ता) धारको/एजेंट्स एवं FAKE SIM USER के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही (JOINT OPERATION) की गई। जिसके दौरान पंजीबद्ध कुल- 52 अपराधों में लगभग 44 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कायवाही की गई।

8- साइबर इंटर्नशिप प्रोग्राम – राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा छात्रों हेतु 1 माह की समयावधि के इंटर्नशिप प्रोग्राम (सायबर अपराध/सुरक्षा संबंधी) वर्ष 2025 में पुनः प्रारंभ किया गया है । इंटर्नशिप प्राप्त छात्रों द्वारा उक्त अर्जित सायबर संबंधी तकनीकी ज्ञान का उपयोग आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरुक व बचाव करने में किया जाता है। वर्ष-2025 में 58 छात्राओं को सायबर मुख्यालय द्वारा इंटर्नशिप प्रदान की गई। सायबर मुख्यालय द्वारा अधिक से अधिक लोगों को सायबर वालेंटियर बनाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।

9- “ऑपरेशन MATRIX” –सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा म्यूल एकाउंट धारकों ( 3 लाख से अधिक ) के विरुद्ध संपूर्ण म0प्र0 में ज़िला पुलिस के साथ “ऑपरेशन MATRIX” जारी है। उक्त ऑपरेशन के तहत प्रथम चरण के 3000 संदिग्ध म्यूल एकाउंट धारकों/एजेंट के विरुद्ध कार्यवाही के लिए, जानकारी संबंधित जिलों से साझा की गई है।

Back to top button