स्पोर्टस
ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर 25 मार्च से

देवास। देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन, खेल एवं युवक कल्याण विभाग एवं चामुंडा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण रघुवंशी ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्रिकेट शिविर लगाया जाएगा, जो 25 मार्च से प्रारंभ होगा। शिविर का समय शाम 4 से शाम 7 बजे तक रहेगा। शिविर में 8 से 15 वर्ष तक के लड़कियों एवं लड़कों को प्रदेश स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे।

चामुंडा क्रिकेट क्लब के सचिव राजेंद्र पाटीदार ने बताया कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अप्रैल 2026 में अंडर 18 वर्ष का स्कूल टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले की सभी विद्यालयों की टीम भाग लेगी।




