प्रशासनिक

नवरात्रि में माताजी टेकरी पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍था एवं तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share

 

– दर्शन व्‍यवस्‍था, सुरक्षा, विद्युत, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था के संबंध में दिए निर्देश

देवास। चैत्र नवरात्र पर्व 19 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा माताजी टेकरी पर व्यापक तौर पर व्यवस्था/तैयारियां की जा रही है।

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने नवरात्रि पर्व पर माताजी की टे‍करी पर की जाने वाली आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं तैयारियों को लेकर माताजी टेकरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने दर्शन व्‍यवस्‍था, सुरक्षा, मेडिकल व्यवस्था, वाल पेंटिंग, साज सज्जा, विद्युत, साफ-सफाई व्‍यवस्‍था के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कंट्रोल रूम से सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने माताजी की पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन, एसडीएम अभिषेक शर्मा, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गर्मी का मौसम है, इसलिए पानी की जरूरत ज्यादा रहती है। टेकरी परिसर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि टेकरी परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि असुविधा ना हो। बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में सुगमता से दर्शन के लिए अच्‍छे से प्रबंधन करें। दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता और अच्छे से हों इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने टेकरी परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने सीढ़ी और शंखद्वार मार्ग पर बेहतर व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि लाइसेंस वालों को ही दुकान लगाने की अनुमति दे। अस्थायी दुकान नहीं लगने दें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने माताजी टेकरी पर चल रही तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Back to top button