आपका शहर

शक्तिमाता मंदिर में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share

dewas news

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के शक्ति माता मंदिर में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन राशन ग्रुप द्वारा किया गया।

ग्रुप के सदस्य रघुवीरसिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सचिन यादव, नवीन यादव एवं राजेंद्र आचार्य की ओर से प्रथम इनाम सूरज कुंभकार एवं गोविंद सांगली को 5100 रुपये का दिया गया। इसी तरह द्वितीय इनाम नागेश परमार, नवीन कुंभकार व केशव नागर को 3100 रुपए का दिया गया।

इसी तरह तीसरा इनाम अनिल माली, गौरव माली को 2100 रुपए का दिया गया। सभी को जीतने पर राशन ग्रुप की ओर से इनाम वितरित कर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button