इंदौर

मार्च के शेष 20 दिनों में प्रत्येक बकायादार बिजली उपभोक्ता से संपर्क कर राशि वसूलें

- बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने 15 अधीक्षण यंत्रियों को दिए निर्देश

Share

 

ग्रीष्मकाल में पेयजल स्त्रोंतो की बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए

इंदौर। मार्च का माह वर्ष में वित्तीय उपलब्धि के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मार्च के शेष 20 दिनों में कंपनी क्षेत्र के इंदौर समेत सभी 15 अधीक्षण यंत्री अपनी टीम के साथ सघनतम प्रयास कर राजस्व लक्ष्य पूर्ति करे। बकायादार सूचना देने के बाद भी बिल राशि जमा नहीं कर रहे हैं तो कनेक्शन काटने समेत अन्य विधि सम्मत कार्रवाई हर हाल में की जाए।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने ये निर्देश दिए। वे बुधवार को सभी 15 जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन, देवास, धार, आगर, शाजापुर, रतलाम को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने कृषि, औद्योगिक, गैर घरेलू, घरेलू सभी श्रेणी के बकादायार उपभोक्ताओं से हर स्थिति में पुरानी बकाया राशि वसूल करने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने स्मार्ट मीटर सेल, विजिलेंस सेल प्रभारियों को भी बकाया राशि वसूलने का पर्यवेक्षण करने एवं मैदानी दौरे कर वसूली कार्रवाई के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्य शाखा प्रभारी को मार्च के शेष दिनों में सर्कलवार, डिविजन वार दैनिक लक्ष्य बनाकर दैनिक आधार पर सभी से चर्चा करने, समाधान योजना का अधिकाधिक पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक श्री सिंह कहा कि गर्मी प्रारंभ हो गई है, पेयजल स्त्रोत वाले कनेक्शन की बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिय़ा जाए, ताकि जलापूर्ति में किसी भी प्रकाऱ के व्यवधान की स्थिति न बने।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, मुख्य अभियंता सुषमा गंगराड़े, राजेश चंद्र जैन, बीएल चौहान, वरिष्ठ अधिकारी निर्मल शर्मा, संजय मालवीय, सुनील पाटौदी, अंतिम जैन, एसएस वर्मा, शहर अधीक्षण यंत्री डीके गाठे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

Back to top button