स्पोर्टस

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी सादगी: शिवम दुबे ने फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन के 3rd AC में किया सफर

Share

 

मुंबई। भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां ज्यादातर खिलाड़ी हवाई यात्रा से अपने शहर लौटे, वहीं ऑलराउंडर शिवम दुबे ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए आम यात्रियों की तरह ट्रेन से मुंबई का सफर किया। फ्लाइट में सीट नहीं मिलने पर उन्होंने सुबह जल्दी ट्रेन पकड़कर घर पहुंचने का फैसला किया।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए जश्न का माहौल है। ऐसे में अधिकतर खिलाड़ी हवाई मार्ग से अपने घरों के लिए रवाना हुए, लेकिन ऑलराउंडर शिवम दुबे का सफर कुछ अलग रहा। फ्लाइट की सीटें उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने ट्रेन से यात्रा करना बेहतर समझा।
बताया जाता है कि दुबे अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ अहमदाबाद से मुंबई जाने के लिए ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सवार हुए। सड़क मार्ग से जाने का विकल्प भी था, लेकिन समय बचाने के लिए उन्होंने ट्रेन को ही चुना।

पहचान छुपाने की कोशिश-
हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के कारण उन्हें डर था कि कहीं स्टेशन या ट्रेन में लोग पहचान न लें। इसी वजह से उन्होंने यात्रा के दौरान खुद को लो-प्रोफाइल रखने का फैसला किया। उन्होंने कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनकर सफर किया ताकि किसी का ध्यान न जाए। उन्होंने सुबह करीब 5 बजे के आसपास चलने वाली ट्रेन का चयन किया, ताकि स्टेशन पर भीड़ कम रहे।

यात्रा के दौरान शिवम दुबे ऊपर वाली बर्थ पर ही रहे, जिससे लोगों की नजर उन पर कम पड़े। टिकट चेकिंग के दौरान भी एक दिलचस्प पल आया जब टिकट चेकर ने नाम देखकर सवाल किया, कि शिवम दुबे कौन है, क्या वह क्रिकेटर है? लेकिन पत्नी अंजुम ने स्थिति को संभालते हुए कहा नहीं-नहीं यहां ऐसा कोई नहीं है। इसके बाद टिकट चेकर चला गया और सफर सामान्य रूप से चलता रहा।

सादगी की मिसाल-
पूरी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हुई और दुबे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए। स्टेशन पर बाहर निकलते समय पुलिस की उन्होंने मदद ली। शिवम दुबे का यह साधारण सफर यह दिखाता है कि बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी खिलाड़ी जमीन से जुड़े रह सकते हैं। वर्ल्ड कप विजेता होने के बावजूद आम यात्रियों की तरह ट्रेन से सफर करना उनकी सादगी और सरलता को दर्शाता है।

Back to top button