देवास
प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव 12 मार्च को

देवास। पश्चिम मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारी मंडल सदस्य साधना छापरवाल ने बताया कि संगठन के आगामी सत्र के निर्वाचन 12 मार्च को दोपहर 1 बजे स्वस्तिक गार्डन देवास में चुनाव अधिकारी अरुणा बाहेती द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।
इसमें 100 से अधिक प्रदेश प्रतिनिधि सहभागिता करेंगी। उपरोक्त निर्वाचन बैठक में सभी प्रदेश प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन प्रदेश अध्यक्ष उषा सोडानी, सचिव शोभा माहेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष साधना बियानी, जिला अध्यक्ष मंगला परवाल, रितु तापड़िया, मनीषा लाठी, साधना छापरवाल प्रदेश प्रतिनिधि आदि ने किया है।




