क्राइम

Accident अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर घायल, सात साल की बेटी सुरक्षित

Share

Road accident

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में किया इंदौर रेफर

देवास। एबी रोड पर डकाच्या के पास बीती रात दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ 7 साल की बेटी भी थी, वह सुरक्षित है। पति-पत्नी को टोल प्लाजा की एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय शंकर कुशवाह अपनी पत्नी संगीता एवं 7 वर्षीय बेटी के साथ जालंधर गांव जन्माष्टमी मनाने गया था। बुधवार रात को परिवार के साथ इंदौर जा रहा था, इसी दौरान ग्राम डकाच्या के समीप किसी अज्ञात वाहन ने इनके दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही टोल गेट की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां से घायल पति-पत्नी और बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने से इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के लिए रेफर किया गया।

इस दुर्घटना में संयोग से 7 साल की बालिका को चोट नहीं लगी अपने माता-पिता को घायल अवस्था में देखकर बेटी रो रही थी। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button