खेत-खलियान
बारिश से वातावरण में घुली ठंडक

सिरोल्या (अमर चौधरी)। गुरुवार दोपहर क्षेत्र में अचानक घने बदल छा गए। उसके बाद ठंडी हवा चलने से मौसम शुष्क हो गया। रात करीब 11 बजे मौसम ने करवट बदली एवं गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई जो करीब 20 मिनट तक हुई, जिससे वातावरण में ठंडक बन गई।
खेतों में कटे गेहूं के पूले बारिश से भीग गए। खलिहान में रखा कई किसानों का मवेशियों का भूसा भी भीग गया। किसान मुकेश बंदावाले, कमल मृगनयनी ने बताया कि अगर इस समय बारिश होती है तो फसल की कटाई प्रभावित होगी। साथ ही नुकसान का भी अंदेशा है। बार-बार बदलते मौसम से इन दिनों किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिख रही है।




