कुटुम्ब प्रबोधन अखिल भारतीय बैठक ओंकारेश्वर में 4-5 जनवरी को


देवास। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का आयोजन 4-5 जनवरी को ओंकारेश्वर में किया जाएगा।
कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की भौगौलिक रचना में 11 गट प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। 46 प्रांत तथा 900 जिलों तक कार्यविस्तार के लिए कुटुम्ब मित्रों के माध्यम से ‘खेलेंगे खेल तो परिवार में मेल’ (14 से 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस) तथा भारत माता पूजन (12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस) कालावधि में विभिन्न उपक्रमों द्वारा कुटुम्ब मित्र अपने अड़ोस-पड़ोस के परिवारजनों को तथा अपना घर जिनके सेवा सहयोग से चलता है, ऐसे बंधु भगिनियों को घर पर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर आमंत्रित करेंगे।
इसके माध्यम से राष्ट्रीय दृष्टि तथा सामाजिक संस्कार का जागरण कर परस्पर प्रेम-आदर-विश्वास के सम्बन्ध विकसित करने का प्रयास किया जाता है।

संयोजक डॉ. रवीन्द्र शंकर जोशी ने बताया कि कुटुम्ब प्रबोधन अखिल भारतीय बैठक ओंकारेश्वर में 4-5 जनवरी को उपरोक्त विषय पर संवाद तथा आगामी वर्ष में अधिकाधिक कुटुम्ब मित्रों के माध्यम से अधिकाधिक परिवारजनों तक पहुंचने हेतु विचार विनिमय किया जाएगा।




