राजनीति

आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता क्या होती है, आजाद जैसे वीरों से सीखना चाहिए

– कांग्रेस ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि
– नवनिर्मित ब्रिज का नामांकरण चंद्रशेखर आजाद ब्रिज के नाम से करने की मांग
देवास। आज की युवा पीढ़ी को मालूम नहीं है, कि गुलामी का जीवन कैसा था। अंग्रेजी हुकूमत का शासन कैसा था और हमें आजादी कैसे मिली। आजादी के पीछे कितने लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, शहादत दी।
यह चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी के जीवन से समझना होगा। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाके के छोटे से गांव में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने बचपन में ही समझ लिया था, कि देश अंग्रेजी हुकूमत के अधीन है और इस हुकूमत से देश को आजादी दिलाना है। युवावस्था से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उन्होंने क्रांतिकारी दल में शामिल होकर और अपने प्राणों न्योछावर कर दिया। चंद्रशेखर आजाद के जीवन से हमें प्रेरणा लेना होगी। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण बनाए रखना होगा, यही ऐसे वीर सपूत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर महात्मा गांधी चिकित्सालय के तिराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष लीलादेवी अटारिया, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, कांग्रेस नेता नजम शेख, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल, अनिल गोस्वामी, चंद्रपालसिंह सोलंकी आदि ने संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसी के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों ने मांग करते हुए कहा कि शहर में नवनिर्मित ब्रिज का नामांकरण चंद्रशेखर आजाद ब्रिज के नाम से रखा जाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विक्रम पटेल रमेश व्यास नंदकिशोर पोरवाल, संतोष सिंह, नवीन सोलंकी, ओम राठौर, सुनील सोलंकी, सुनील शुक्ला, निर्मल डोडिया, राजू दरबार, संतोषसिंह बैस, कल्याणसिंह पवार, जयप्रकाश मालवीय, देवेंद्र बाबा, डॉ मुन्ना सरकार, शाहिद खान, संजय गोठानी, प्रहलाद मिस्त्री, वीरेंद्र सिंह, संजय रैकवार, जितेंद्र मालवीय, कद्दूस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार प्रतीक शास्त्री ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button