राजनीति

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

देवास। जिले के सुकल्या-क्षिप्रा में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में किया गया। देवास से क्षिप्रा-सुकल्या तक टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन के रूप में रैली निकाली गई और सुकल्या धर्मशाला में समापन हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीपसिंह पवार और प्रदेश महिला अध्यक्ष इंदौर चंदा राय ने कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्मेलन का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष पटेल ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश प्रवक्ता पवार ने कहा कि कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्मेलन की सुकल्या धर्मशाला से शुरुआत की है। पूरे मध्यप्रदेश में कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ता जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती राय ने बताया कि मध्यप्रदेश में बालिका एवं महिला वर्ग सुरक्षित नहीं है। आएदिन उन पर अत्याचार, दुष्कर्म जैसी घटना हो रही है। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए अनेक मुद्दे पर चर्चा भी की। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं और युवा वर्ग को
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर महासचिव इंदौर केके तिवारी, देवेंद्र राजावत, योगेश शर्मा, रामसिंह सेंधव, जाफर शेख, विपिन पांचाल, पंकज मिश्रा, आदिल खान, राजेंद्र पटेल, कपिल पटेल, आकाश शर्मा, महेश पटेल, सत्यनारायण पटेल, संतोष पटेल, सज्जन सिंह बागरी, बजेसिंह आदि कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पटेल ने किया। आभार युवा नेता मुकेश पटेल ने माना

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button